देश

national

अवैध सम्बन्ध के शक में शौहर ने बीबी के ऊपर सिलबट्टे से किया हमला, हालत नाजुक

Sunday, November 20, 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर कोतवाली के फैजी पुर गांव में अवैध संबंध के शक में शौहर ने अपनी बीबी के सिर पर सिलबट्टे से प्रहार कर दिया,जिसमे महिला गंभीर घायल हो गई है पड़ोसियों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के फ़ैज़ीपुर गांव के रहने वाले मोबीन अहमद अपनी बीबी आशिया बानो और दो बच्चों के साथ मंझनपुर कोतवाली के पास रहते है। शनिवार को मोबीन अहमद ने अवैध सम्बन्ध के शक पर अपनी बीबी आशिया बानो के ऊपर हत्या करने के उद्देश्य से सिलबट्टे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। माँ को घायल अवस्था मे देख कर बच्चे चिल्लाने लगे। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।पड़ोसियों की सूचना पर पहुँची मंझनपुर पुलिस ने घायल आशिया को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ हालत नाजुक होने की वजह से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया है। महिला जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। वही पुलिस ने आरोपी शौहर मोबीन अहमद को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'