राकेश केशरी
कौशाम्बी। विकास खंड सिराथू क्षेत्र के मोंगरी कड़ा के ताल का क्षेत्रफल लगभग 4 हजार बीघा है। यहां की कृषि भूमि पानी के अभाव में किसानों के लिए लाभदायक नहीं साबित हो पा रही है। इस ताल में मोंगरी, जगन्नाथपुर, कटरा, मल्हूपुर, खांडपुर, उदिहिन खुर्द आदि गावों के कृषकों की भूमि है। यहां की खेती मौसमी वर्षा पर ही निर्भर रहती है। ताल की जमीन होने के कारण यदि बारिश ठीक-ठाक हुई तो किसी तरह धान की फसल तैयार होती है। बारिश होने पर किसान चना व सरसों की बुआई कर लेता है। अन्यथा खेत बिना बुआई के ही पड़े रह जाते हैं। यदि इस ताल की फसल ठीक-ठाक रही तो मजदूरों को भी फसलों की कटाई कर कुछ लाभ मिल जाता है। क्षेत्रीय किसानों ने मोंगरी कड़ा के ताल क्षेत्र में सरकारी नलकूप लगाए जाने की मांग की है।

Today Warta