राकेश केसरी
कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने आज अपने संसदीय कार्यालय सरसहाल विकास भवन मंझनपुर में शनिवार को जनसुनवाई की। जन-सुनवाई के दौरान लगभग 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें लगभग 8 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष के जारिये व मौके पर बुलाकर किया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निष्पक्ष मौके की जॉच कर अतिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने को निर्देशित किये। जनसुनवाई के दौरान विकास खण्ड सिराथू के ग्राम शम्भुई की उमेन्द्र कुमार व ग्राम मवई कनैली के पवन कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर जिला उद्योग से लोन दिलाने के लिये मांग किये। इस पर सांसद विनोद सोनकर ने पत्र के माध्यम से जिला उद्योग अधिकारी कौशाम्बी को आवश्यक कार्यवाही करने को निर्देशित किये। विकास खण्ड मंझनपुर के ग्राम अम्बावां पूरब के रामभजन ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मैने किसान सम्मान निधि के लिये सम्बन्ध विभाग में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। इस उन्होने जिला उप कृषि निदेशक कौशाम्बी को पत्र के माध्यम से प्रार्थी की पात्रता की जॉच कराकर किसान सम्मान निधि दिलाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहे। इसी तरह चायल विकास खण्ड के ग्राम नरवा उर्फ आलमचन्द्र की महादेई पत्नी सत्यनारायण व विकास खण्ड मंझनपुर के ग्राम अम्बावा पूरब के रामभजन, खरौना पश्चिम शरीरा के ज्ञान प्रकाश आदि दर्जनो लोगों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की मांग किये जिस पर कौशाम्बी सांसद ने आवास दिलाये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी को प्रार्थीगणो की पात्रता की जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने को निर्देशित किये। इसी तरह राजस्व विभाग से सम्बन्धित दर्जनों शिकायतो के निस्तारण के लिये सांसद विनोद सोनकर ने सम्बन्धित तहसील के उपजिलाधिकारियो को आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने को निर्देशित किये। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण करते हुए सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओ का निस्तारण प्रमुखता पर होना चाहिए। यदि किसी प्रकार की लापरवाही पायी जाती है तो सम्बधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जनसुनवाई के दौरान डा0 गुलाब कुशवाहा, आद्या पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह, जय प्रकाश विश्वकर्मा, भानु कुशवाहा, रमेश पाल, ओम प्रकाश पासी, सांसद के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

Today Warta