भाजपा नेता उद्दयन सिंह की शिकायत पर छीनी गई गरीबों की रोटी
स्कूल के बाहर झोपड़ी लगाकर रोजगार करने वाले गरीबों की झोपड़ी को नगर पंचायत ने हटाया
कौशांबी भाजपा की योगी सरकार में गरीबों को रोजगार देने के बजाय पार्टी के नेताओ द्वारा अब उनके रोजगार छीन कर उन्हें बेरोजगार बनाया जाने लगा है जिससे गरीबों के सामने 2 जून रोटी की समस्याएं उत्पन्न हो गई है सरकार के तमाम सख्त निर्देश के बाद भी बड़े-बड़े लोगों के अवैध कब्जे को अधिकारी खाली नहीं करा पा रहे हैं बड़े कब्जा धारकों के बचाव में तमाम प्रभावशाली लोग अधिकारियों के पास पहुंच जाते हैं लेकिन गरीबों के रोजी रोटी के लिए रखी गई झोपड़ी गोमटी को हटाने के लिए उनकी झोपड़ी को अतिक्रमण का दर्जा दे कर उन्हें बेरोजगार कर दिया जा रहा है जिसके पास अपने रोजगार के लिए स्थान नहीं है यदि वह समाज विरोधी कार्य करने के बजाय सार्वजनिक स्थल पर झोपड़ी लगा कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता है तो वह कौन सा बड़ा अपराध कर रहा है लेकिन यह बात ना तो अधिकारियों के समझ में आती है और ना यह बात नेताओं के समझ में आती है
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल के पास झोपड़ी गोमटी रख कर कुछ गरीब अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते थे लेकिन गरीबों की रोटी चलती देख लोगों को उनसे नफरत होने लगी मामले की शिकायत भाजपा नेता उद्दयन सिंह ने अधिकारियों से किया जिस पर आयुक्त के कड़ा रुख अख्तियार करने के बाद मॉडल स्कूल के अवैध कब्जे को खाली कराए जाने का निर्देश दिया आयुक्त के निर्देश के बाद तहसील प्रशासन ने नगर पंचायत पूरब पश्चिम सरीरा के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया अधिकारियों के निर्देश के बाद मॉडल स्कूल के पास से गरीबों के झोपड़ी और गोमटी को नगर पंचायत के अधिकारियों ने हटा दिया है अतिक्रमण हटाए जाने के बाद भाजपा नेता का नाम सामने आने के बाद गरीब कमजोर लोगों में भाजपा के कार्यों से जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है लोगों का कहना है कि 2 जून रोटी का सहारा देने के बजाय भाजपा नेता ने उनकी रोज़ी छीन ली है जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा

Today Warta