राकेश केसरी
कौशाम्बी। जिले में इस समय मिठाई,चाय की दुकानों पर धड़ल्ले से घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग हो रहा है वहीं दुसरी ओर जगह-जगह पर लगने वाले कचैड़ी,पकौड़ी के ठेले पर भी खुलेआम कमर्शियल गैस सिलेंडर की जगह घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। कब कोई बड़ा हादसा हो जाये कुछ नही कहा जा सकता है। इस ओर प्रशासन ने अपनी आंख पूरी जरह से बंद कर लिया है। बतां दें कि इस समय जिले के प्रमुख तिराहें,चैराहों पर स्थित मिठाई व चाय की दुकानों पर खुले आम घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग हो रहा है। कर्शियल बड़े सिलेण्डरों का प्रयोग तो नजर ही नही आ रहा है। वही कस्बें के चैराहे पर जगह-जगह मागों पर लगने वाले कचैडी-पकौडी तथा जलेबी आदि के ठेलों पर भी खुलेआम घरेलू छोटे गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है। सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर प्रयोग किये जा रहे घरेलू गैस से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन के बड़े आला अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी प्रयोग होने वाले घरेलू गैस सिलेंडरों पर रोक नही लगा पा रहे है। और न ही उपयोग करने वाले के खिलाफ कोई कार्यवाई ही कर रहे है। कस्बे के लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कचैडी-पकौडी तथा जलेबी आदि के ठेलों पर भी खुलेआम घरेलू छोटे गैस सिलेंडरों का उपयोग पर रोक लगाने की मांग की है।

Today Warta