देश

national

गर्भवती महिला के साथ किया मारपीट

Friday, November 25, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

सरायअकिल,कौशाम्बी। सराय के थाना क्षेत्र के म्योहरिया गांव में भुइयादीन अपने परिवार के साथ किसानी का काम करके अपना भरण पोषण कर रहा है,पड़ोस में ही चंडी लाल से कुछ अनबन चल रहा था,एक हफ्ते पहले शाम के समय भुइयादीन की औरत सीता देवी घर से कहीं बाहर चलीं गईं थीं। घर पर सीता देवी की बहु घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी चंडी लाल,नीरज कुमार (पुत्र),सरिता देवी (पुत्री) और ननकी देवी (पत्नी) ने एक राय होकर सीता देवी के बहु से झगड़ने लगे, बातों-बातो में झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि चंडी लाल और चंडी लाल के परिवार के लोग सीता देवी के बहु के ऊपर लात घूसो से मारने पीटने लगे। किसी ने सीता देवी के बहु के पेट में लात मार दी,जिससे सीता देवी के बहु के पेट में दर्द हो गया। दर्द बढ़ता देख कर सीता देवी ने बहु को अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टरों ने सीता देवी के बहु के पेट में सात माह का मासूम बच्चे को मृत बताया। सीता देवी ने कोखराज थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है पुलिस ने तहरीर पाकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'