देश

national

विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने अनावश्यक पुलिसिया उत्पीड़न और ओवरलोडिंग के खिलाफ एसपी को सौंपा ज्ञापन

Sunday, November 20, 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशांबी सिराथू विधानसभा से अपना दल समाजवादी गठबंधन की विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने रविवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि जिले में अनावश्यक रूप से आम जनमानस के साथ पुलिसिया उत्पीड़न किया जा रहा है इसे तत्काल रोका जाए उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग वाहनों से दुर्घटनाएं होती हैं ओवर लोडिंग वाहन को रोके जाने की मांग सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने पुलिस अधीक्षक से की है एक दिन पहले शनिवार को डॉ पल्लवी पटेल ने गंगा नदी शहजादपुर में बने 292 करोड़ की लागत से  पुल का निरीक्षण किया है पुल निर्माण के कुछ महीने बाद ही कई मीटर पुल घसा गया है जिससे दुर्घटना की आशंका थी डॉ पल्लवी पटेल ने पुल निर्माण में धांधली और कमीशन खोरी का आरोप सरकार और उनके लोगों पर लगाया है उन्होंने पुल निर्माण की उच्च स्तरीय जांच किए जाने की भी मांग की है उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में ओवरलोडिंग और पुलिसिया उत्पीड़न नहीं बंद हुआ तो जल्द ही विधानसभा में सवाल जवाब हो सकता है इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री महेश चंद्र सोनकर पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी जिला अध्यक्ष अपना दल विनोद कसेरा कमलेश पटेल डॉक्टर असलम मिनहाजुल कासिम हुसैन आशीष मौर्य तिलक पटेल आशीष पासी जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी दयाशंकर यादव बद्री प्रसाद पटेल आनंद पटेल कुलदीप सिंह पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'