राकेश केसरी
कौशाम्बी। सिराथू क्षेत्र में इस समय उर्वरक व्यवसायियो के यहां नकली खादो से दुकाने पटी है,इन दुकानो मे किसानो को असली व नकली खाद कि पहचान नही हो पाती। जिसके कारण यह ठगी का शिकार होते है। गेहूं व आलू फसल को देखते हुए जनपद के दुकानदारो के यह नकली अमोनियम सल्फेंट का स्टाक जोर शोर से हो चुका है इसके साथ-साथ मैगनीशियम व हाईजिंक के नाम पर नकली खाद ब्रिकी कि सूचना से जिला कृषि अधिकारी अनजान बने है। जब कि विभाग के पुराने कर्मचारी इन दुकानदारो से अवैध वसूली मे लिप्त है। सिराथू तहसील क्षेंत्र के ग्रामीण इलाके पंइन्सा,उदिहिन,शमसाबाद, अनेठा,अफ जल पुरवारी,बालेका पुरवा, देवखपुर आदि गांव मे धडल्ले से बिक रही है। क्षेंत्र के किसानो ने नकली खाद कि ब्रिकी पर रोक लगाये जाने की जिलाधिकारी से मांग की है।

Today Warta