राकेश केसरी
पार्टी कार्यालय में मंझनपुर विधानसभा के नगर निकाय की बैठक सम्पन्न
कौशाम्बी। नगर निकाय की तैयारियों को लेकर एक बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आहूत की गई,बैठक की अध्यक्षता पार्टी की जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रभारी अनिल सिंह के साथ नगर पालिका मंझनपुर के संयोजक दिनेश पाण्डेय नगर पंचायत करारी के संयोजक कमल कुशवाहा और पश्चिम शरीरा नगर पंचायत के संयोजक अजय पाण्डेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कार्यकतार्ओं में उत्साह भरते हुए कहा कि आज केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है ऐसे में सरकार की इन योजनाओं को जमीनी धरातल में लाने के लिए नगर निकाय के चुनाव में पार्टी के सिंबल वाले प्रत्याशी को अध्यक्ष पद पर में बैठाना हम सबकी जिम्मेदारी है। तभी क्षेत्र की आम जनता को सरकार की सभी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर प्रभारी अनिल सिंह ने तीनों नगर पंचायतों में चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से संजय जयसवाल, वेद प्रकाश सत्यार्थी, आशीष कुमार बच्चा, अलोक तिवारी, महेश लोधी, दिलीप अग्रहरी, पप्पू चैधरी, सत्यम अग्रहरी, चन्द्र किशोर मिश्र, जितेन्द्र साहू, मदन जयसवाल, गुड्डू मिश्रासहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Today Warta