देश

national

जाठी में बन रही पानी टंकी 3 साल भी बाद भी अधूरी

Sunday, November 13, 2022

/ by Today Warta



राष्ट्रीय पेयजल मिशन योजना के तहत बन रही पानी की टंकी, जल्दबाजी में आधी अधूरी बिछाई गई पाइप लाइन

कौशाम्बी। विकासखंड कौशांबी के जाठी गांव में पेयजल योजना के तहत 2019 में 2 करोड़ 33 लाख की लागत से पानी टंकी का निर्माण शुरू किया गया है। 3 साल बीत जाने के बावजूद पूरे गांव में पानी की सप्लाई  शुरू नहीं हो पाई है।  जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण काम में ढिलाई बरती जा रही है। कई जगहों पर पाइप लाइन बिछाने का काम अधूरा पड़ा है जाठी गांव की आबादी तकरीबन 6 हजार के आसपास है। इस ग्राम पंचायत के मजरा भीखा गर्ग का पूरा में भी इसी टंकी से शुद्ध पानी लोगों को उपलब्ध कराने के लिए टंकी का निर्माण कराया गया है। लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी योजना साकार नहीं हो पा रही है। हालांकि सरकारी कोरम पूरा करने के लिए ठेकेदार ने आधी अधूरी पाइप लाइन बिछाकर पानी की सप्लाई पिछले 6 महीने पहले शुरू कर दी गई है। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि टंकी निर्माण का काम सिर्फ 60 फीसदी ही हो पाया है।

गांव के संदीप, कल्लू, मनु त्रिपाठी, भभूति नारायण, राजकरण सरोज, लाला आदि के मुताबिक 3 साल से बन रही पानी टंकी अभी तक पूरी नहीं हुई ठेकेदार काम में लापरवाही बरत रहा है। अक्सर बीच-बीच में छह छह महीने तक के लिए काम बंद कर ठेकेदार गायब हो जाता है।अभी भी 3 महीने से टंकी का काम बंद है। रखवाली के लिए ठेकेदार द्वारा रखा गया चैकीदार सामान की रखवाली करने के लिए मौजूद है। ऐसे में काम कितने दिनों में पूरा होगा अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

----

सबसे मजेदार बात तो यह है कि टंकी परिसर में बोर्ड तक नहीं लगाया गया की टंकी की अनुमानित लागत कितनी है कौन सी कार्यदाई संस्था इसका निर्माण करा रही है। कितने दिन में काम पूरा होना था। जबकि शासन का आदेश है कि काम शुरू करते समय ही बोर्ड लगाया जाए।

---

यह है ग्रामीणों का दर्द


रामलोचन का कहना है कि योजना के तहत पूरे गांव में पाइप लाइन बिछाई जानी थी ठेकेदार मनमानी कर रहा है अधूरी लाइन बिछाकर गायब है।

---

2, सत्यदेव का कहना है कि जिम्मेदारों की लापरवाही का नतीजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है कई बार विभाग से शिकायत की गई है। लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।

----

3, राहुल का कहना है कि जल्दबाजी में बिछाई गई लाइन जगह जगह खराब है जिससे पानी की सप्लाई में दिक्कत हो रही है कभी-कभी ही पानी मिल पाता है।

------

4, राम मणि का कहना है कि पाइप लाइन पूरे गांव में नहीं बिछाई गई तो डीएम का घेराव किया जाएगा।

----

पानी टंकी का काम अधूरा है फिर भी ठेकेदार ने जल्दबाजी के चक्कर में आधी अधूरी पाइपलाइन बिछा कर पानी की सप्लाई शुरू कर दिया है पिछले 3 महीने से टंकी का काम बंद कर ठेकेदार गायब है। अब तो फोन भी नहीं उठाता इसे चालू कराने के लिए सांसद विनोद सोनकर से गुहार लगाई जाएगी।


श्रवण कुमार मिश्रा

 प्रधान प्रतिनिधि जाठी

-----

काम में देरी हुई है। इस संबंध में ठेकेदार को नोटिस दी गई है। बहुत जल्द निर्माण व पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कराया जाएगा। रेट बोर्ड भी नहीं लगा बहुत जल्द रेट बोर्ड लगवा दिया जाएगा।

राजीव कुमार एई

 जल निगम, कौशांबी

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'