राकेश केसरी
कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरूआ गांव निवासी विजय शंकर द्विवेदी पुत्र इंद्र नारायण द्विवेदी ने अपनी पुत्री का विवाह स्थानीय थाना क्षेत्र के तरौना गांव निवासी हिमांशु पांडे के साथ किया था। विजय शंकर द्विवेदी ने अपनी पुत्री के विवाह में अपनी हैसियत के मुताबिक काफी दहेज भी दिया था, लेकिन दहेज के लोभी विवाहिता को आए दिन परेशान करते थे,एक हफ्ते पहले हिमांशु पांडे पुत्र स्वर्गीय राज नारायण पांडे (पति )सुशील पांडे, महिमा पांडे गांव निवासी तरौना और गुड़िया देवी पत्नी कुलदीप मिश्रा जाठी थाना सराय अकिल ने मिलकर दहेज की मांग किया एवं विवाहिता के नाम कुछ जमीन भी थी,जिसे अपने नाम लिखवाने के लिए विवाहिता पर दबाव बनाने लगे। विवाहिता के मना करने पर आरोपियों ने भुक्तभोगी कृष्णा देवी को मारपीट और गाली गलौज करके कमरे के अंदर बंद करके जान से मारने की कोशिश की,विवाहिता के हो हल्ला मचाने पर पड़ोसियों ने दबंगों के चंगुल से किसी तरह से विवाहिता की जान बचाई,विवाहिता अपने मायके आकर आपबीती अपने पिता विजय शंकर द्विवेदी से बताया विजय शंकर द्विवेदी अपनी पुत्री को लेकर पश्चिम शरीरा थाने में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी,तहरीर पाकर पश्चिम शरीरा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज का छानबीन में जुट गई है। इसी तरह सराय अकिल थाना क्षेत्र के बेरूई गांव निवासी रुखसार अहमद ने अपनी बेटी अलशिफा बानो का विवाह खखरेरू थाना क्षेत्र के जहांगीरनगर निवासी अशरफ अली के साथ किया था,अशरफ अली और उनके बड़े भाई शादिक अली, मुर्शीद अली, शाहिद अली ,अमजद अली और अशरफ अली की भाभी जुबैदा बेगम, गुलनूर बेगम आदि लोगों ने मिलकर अलशिफा बानो से दहेज की मांग करने लगे अलशिफा बानो अपने पिता के घर आकर कई बार दहेज की मांग के लिए कहा भुक्तभोगी के पिता ने कई बार जहांगीर नगर जाकर समझौता करने की कोशिश की किंतु दहेज के लोभियों ने एक भी बात नहीं मानी। 6 महीने पहले आरोपियों ने एक राय होकर अलशिफा बानों से दहेज की मांग फिर से करने लगे। अलशिफा बानो दहेज देने से इनकार कर दिया,बौखलाए दहेज के लोभियों ने विवाहिता के जेवरात को भी छीन लिया और मारपीट कर घर से भगा दिया,विवाहिता अपने मायके बेरूई आकर अपने पिता से गुहार लगाई,विवाहिता का पिता उन्हें समझाने की कोशिश करता रहा किंतु एक भी बात नहीं मानी,आजिज होकर विवाहिता का पिता ने महिला थाना मंझनपुर में आरोपियों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है,महिला थाना पुलिस ने लिखित तहरीर पाकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Today Warta