देश

national

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन पर प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

Friday, November 25, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

सदर विधायक, राज्यमंत्री, जिपं अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रतियोगिता का हुआ समापन  

ललितपुर। 47 वा जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक रामप्रवेश की अध्यक्षता में समापन समारोह का आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, राज्य मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत कैलाश नारायण निरंजन एवं जिला अध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन उपस्थित रहे। समापन समारोह का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर के संयोजकत्व में किया गया, जिसमें संयोजक/प्रिंसिपल जीआईसी धर्मेंद्र कुमार के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन स्पर्धा में किसान इंटर कॉलेज बिरधा से खुशी राजा, आरती साहू ,वर्षा, धर्मेंद्र कुशवाहा, हर्ष राज जीआईसी जखौरा, क्रांति राजकीय हाईस्कूल, वीर, अमन यादव एसडीएस आदि प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूनम मालिक, नमिता गुप्ता, गीता सोनी, प्रधानाचार्य राम प्रकाश, अरुण बाबू शर्मा, लखन प्रसाद, श्रीकांत खरे, महेश सरोनिया, मुकेश कुमार, ब्रजेन्द्र निगम, कमलेश कुमार, रेखा विमलेश राजा, भावना, प्रियका शिवहरे, बाहुबली जैन,संजय साहू आकाश  सुरजिया, कुमार बृजेश बबेले,  महेश कुमार क्रीड़ा सचिव आशीष वर्मा, संदीप सिंह, अबरारुद्दीन, जलील खान,राकेश, नरेंद्र बहादुर,धर्मेंद्र जैन,पूरेंद्र सिंह, सुनील,महेंद्र चौधरी, ओमकार सिंह, रोशनी, सुनील राय आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'