देश

national

प्लाट पर कब्जा कर बेचने के प्रयास के लगे आरोप

Friday, November 25, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

मोहल्ला नेहरू नगर का है मामला, पीडित ने मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर निवासी कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक शिकायती पत्र भेजकर उसके ही मोहल्ले के दबंग राजू यादव पुत्र सुन्दर यादव पर उसके प्लाट पर कब्जा कर बेचने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। इस दौरान पीडित ने बताया कि उसका प्लाटा मोहल्ला नेहरू नगर में हैं, जिस पर वह मकान बनाना चाहता है, किंतु मोहल्ले के ही दबंग किस्म के व्यक्ति राजू यादव पुत्र सुन्दर यादव राजस्व व पुलिस कर्मियों से सांठगांठ कर उसके प्लाट को बेचने के फिराक में हैं। जब पीड़ित ने इसका उलाहना दिया तो आरोपी ने उसे धमकी दी। जिससे भयभीत होकर पीडित व उसके परिवार ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से आरोपी के विरूद्व कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'