देश

national

खांदी में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Friday, November 11, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। खांदी तालबेहट स्थित महीरान माता मंदिर मैदान पर खांदी संकुल की संकुल स्तरीय खेलकूंद प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी वेदप्रकाश सिंह के निर्देशन में किया गया। सर्वप्रथम उद्घाटन सत्र में एआरपी श्याम प्रकाश चतुर्वेदी ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व उनका पूजन कर तथा राष्ट्रगान के पश्चात खेलों को शुभारम्भ करने की औपचारिकता पूर्ण कर खेलों की विधिवत शुरुआत की। जिसमें संकुल के विभिन्न विद्यालयों से आये सैकड़ों बच्चों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सभी का मन मोह लिया। आयोजित खेलों में अपनी क्षमता के अनुरूप दौड़ के कई प्रारूप कबड्डी, खो-खो, कूंद के अलावा निबंध लेखन सुलेख आदि प्रतिस्पर्धाओं में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। खेलों को सम्पन्न कराने में शिक्षकों ने निर्णयकों की भूमिका का बखूबी अंजाम दिया। दौड़ में बच्चों की कड़ी प्रतिस्पर्धा की बजह से कई कई राउंड कराने पड़े। इन खेलों को सम्पन्न कराने में आयोजन समिति में महेंद्र बिलगईया, विजय मिश्रा, देवेश शर्मा, देशभक्त चतुर्वेदी, अमरेश राय, करुणा शर्मा के साथ साथ अन्य शिक्षक साथी ज्ञानेन्द्र पाठक, सुरेश कुशवाहा, रोशनी परमार, कुलदीप चौरसिया, भीष्मनारायण मिश्र, नेहा भारती, देवेश रिछरिया, राकेश वर्मा, राजेंद्र रजक, शैला नंदन, भारती तोमर, अंकुल गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, रानू अग्रवाल, कर्तव्य राजपूत, दीप्ति यादव, दीप्ति त्रिपाठी, सुनीता वर्मा, अमित सोनी, विंद्रेश शोभना, रिजवाना परवीन, रिजवाना, आरती कुशवाहा, नीलम आदि शिक्षक इस प्रतियोगिता में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के उपरांत सभी विजयी छात्रों को उचित पुरुष्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। भोजन की व्यवस्था में दिनेश उदैनिया के साथ अमित सिंह राठौर का विशेष योगदान रहा। संचालन देशभक्त चतुर्वेदी, अमरेश राय ने संयुक्त रूप से किया। अंत में विजय मिश्रा, देवेश शर्मा व महेन्द्र बिलगैंया ने आभार जताया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'