देश

national

विशाल हवन और भंडारे के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा विश्राम

Sunday, November 6, 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

पूज्य संत राम शरण जी महाराज ने की उन्नाव के कल्याण की प्रार्थना

उन्नाव। पुलिस लाइन गेट के निकट, श्रीधाम वृन्दावन पधारे परमपूज्य संत रामशरण शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के बाद वैदिक रीति के अनुसार सस्वर मंत्रोच्चारण के बीच विशाल हवन कर लोक कल्याण की प्रार्थना की। आचार्यों पंडित शिवम मिश्रा, पंडित राघव मिश्रा, पंडित भईया लाल मिश्रा, पंडित विवेक मिश्रा ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से आहुतियां डलवाकर यज्ञ सम्पन्न कराया। संगीत मंडल से भजन गायकों राजेश मिश्रा, रंजीत रज्जू और वादकों छबी शर्मा, राम शर्मा, रामसेवक, संतोष कुमार ने अपने भजनों से सबको भावविभोर किया। महाराज श्री ने ठाकुर जी को भोग लगाकर विशाल भंडारे का शुभारंभ कराया। देर रात तक हज़ारों लोगों ने भंडारा प्रसाद चखा। संयोजक डॉ संजय मिश्रा, बबली मिश्रा, अरविंद मिश्रा, हेमलता मिश्रा, विनीत मिश्रा, राजीव मिश्रा व नैंसी शानू मिश्रा, पुलकित, क्षितिज, पंखुरी, शीर्ष व उनके परिवार जनों, पैक्स पेड सभापति रश्मि गुप्ता, लालता प्रसाद मिश्रा व आयोजन समिति से रेड क्रॉस उप सभापति डॉ मनीष सिंह सेंगर, युवा भाजपा नेता अमित मिश्रा व रेनू मिश्रा, वेंकट मिश्रा व हिमा मिश्रा, प्रियंका दीक्षित, शोभा  पाण्डेय, नीलम त्रिपाठी, सभासद प्रवीण मिश्रा भानू, लक्ष्य निगम, सभासद राहुल कश्यप, डॉ उत्कर्ष मिश्रा, सिया प्यारी गुप्ता, ममता द्विवेदी, आरती यादव, डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ उन्नाव के पदाधिकारियों, लखनऊ से पीयूष मिश्रा, आशीष मिश्रा, शिशु मिश्रा, हरिमोहन अग्रवाल, अधिवक्ता गौरव पांडेय, संतोष बाजपेई, पवन निगम, आशीष निगम, शुभम मिश्रा, शांतनु राजेश दिलदार आदि ने भाग लिया। महाराज श्री ने आयोजकों, सहयोगियों सहित पूरे उन्नाव के सर्वांगीण कल्याण की द्वारिकाधीश से प्रार्थना करते हुए जनपदवासियों ने ऐसे कल्याणकारी धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़ चढ़ कर सहयोग करने की अपील की। डॉ संजय मिश्रा सहित सभी आयोजकों ने अत्यंत सफल अनुष्ठान हेतु उन्नाव वासियों के प्रति आभार जताया

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'