देश

national

किसानो के खेतों पर एक्सप्रेस के निर्माण को लेकर किसान पहुंचे विधायक आशुतोष शुक्ला की चौखट पर, लगा रहे न्याय की गुहार

Tuesday, November 15, 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। भगवंतनगर के ग्राम बेहटा नथई सिंह में लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जा रहा है किसानों ने बताया कि जब से एक्सप्रेस वे के लिए सर्वे हो रहा था तब से हम लोगो ने आपत्ति जताई थी। लेकिन हम लोगो की नही सुनी गई। किसानों ने बताया कि हर जगह प्रार्थना पत्र दिया है। पर कही कोई सुनवाई नही हुई है। डीएम के पास भी प्रार्थना पत्र दिया था वहां से भी कोई कार्यवाही नही हुई है। समस्या को लेकर किसान आज भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला की चौखट पर न्याय की गुहार लगाने पहुच गए। बता दे विधायक ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर बताया कि हम किसानों के साथ है और किसानों के साथ किसी भी प्रकार का कोई भी अन्याय हम नही होने देंगे। हम उनकी मांग को उप्पर तक रखेंगे। विधायक ने कहा मैं ग़रीब लोगो के साथ हूं और ग़रीब जनता का किसी भी प्रकार कोई भी शोषण नही होने देंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'