देश

national

न्याय-पंचायत असरवई में सब्जियों की खरीदारी हुई आसान

Wednesday, December 21, 2022

/ by Today Warta



राजेंद्र प्रसाद मिश्रा

बारा।अपनी सरकार सम्बद्ध द्वारा शिवरानी शिक्षा एवं समाज कल्याण सेवा समिति नारी शक्ति ने ग्राम सभा असरवई में सब्जीमंडी बाजार लगवाकर कई गाँव के लोगों को रोजगार देकर क्षेत्र का विकास बढ़ाया है।शिवरानी शिक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवांशु गुप्ता महिला प्रदेश अध्यक्ष चंद्रावती के द्वारा सब्जी मंडी का उद्घाटन किया गया।इस नवीन मंडी समिति के मुख्य व्यवस्थापक ग्राम प्रधान असरवई पीताम्बर बिन्द रहे।ग्राम प्रधान पीताम्बर बिन्द ने बताया कि हमारे गाँव में मंडी लगने से गाँव के लोगों को जारी,जसरा या बारा बाजार नहीं जाना होगा,जोकि बहुत ख़ुशी की बात है।हमारे क्षेत्र के ग्रामीण भी मंडी लगने से शिवरानी शिक्षा एवं समाज कल्याण सेवा समिति नारी शक्ति को इसके लिए बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान चामू बृजेश कुमार बिंद, श्याम बाबू बिंद, समाज सेवी सुनील कुमार बिंद, अजीत मास्टर, क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास कुमार पटेल,रमाकांत बिन्द व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'