देश

national

शिक्षा में गुणवत्तापरक सुधार की कवायद

Friday, December 23, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

लालापुर प्रयागराज: शिक्षा में गुणवत्ता परक सुधार कैसे हो, हिंदी व गणित के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की कार्ययोजना कैसे क्रियान्वित हो। इस पर केंद्रित शिक्षा संकुल परसरा की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय चिल्ला में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ  मां सरस्वती की वंदना के पश्चात बच्चों द्वारा खुशबू और रोशनी और अन्य छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।  कक्षा 5 के कार्तिक द्वारा तमिलनाडु के लोक नृत्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। एआरपी सतीश कुशवाहा ने आकलन और उपचारात्मक शिक्षा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। एआरपी जितेंद्र मिश्र ने निपुण लक्ष्य की साप्ताहिक योजना के क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। एआरपी महेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति किस प्रकार की जा सकती है। उसकी कार्ययोजना तैयार करने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। एआरपी प्रमोद मिश्र ने लाइब्रेरी के नियमित प्रयोग करने व बच्चों को रूचिपूर्ण शिक्षण के लिए प्रेरित किया। एआरपी गिरीश सिंह ने विद्यालय में शिक्षक डायरी के प्रयोग, निपुण लक्ष्यों के कार्यों का अभिलेखी करण पर प्रकाश डाला।बैठक में प्रमुख रूप से संतशरण, मयंक तिवारी, बबिता वर्मा, नाहिद सुल्ताना,शिव कुमारी, पवित्र कुमार,अवधेश कुमार, अभिषेक, राजकुमार, सुमन भटोनिया, जगमोहन, सुनीता आदि उपस्थित रहे।पूनम तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।सभा का सफल संचालन भारतेन्दु त्रिपाठी ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'