अरैल सेल्फी प्याइंट मे मन की बात कार्यक्रम को सुनकर भारत केक काट भाजपाईयो ने स्व.अटल बिहारी का जन्मोत्सव मनाया
तुलसी पूजन का कार्यक्रम भी भाजपाईयो ने करके अटल विहारी अमर रहे के नारे लगाए
प्रयागराज। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेई के तरफ पूरा देश उम्मीदो से देखता था। जब भी देश व विपक्षियो के ऊपर संकट आया अटल जी सदैव साथ खडे़ होकर संकट से उबारने का कार्य करते थे। उक्त बाते रविवार को अरैल सेल्फी प्याइंट मे मन की बात कार्यक्रम, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस समारोह एवं मां तुलसी पूजनोत्सव के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र महामंत्री संतोष पटेल ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभनारायण द्धिवेदी ने करते हुए कार्यकर्ताओ को अटल जी के अवस्मरीय क्षणो से अवगत कराया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया इसके पूर्व अतिथियो एवं कार्यकर्ताओ ने सायं सेल्फी प्याइटं मे केक काटकर अटल जी के जन्मोत्सव मनाते हुए अटल विहारी अमर रहे के नारो से संगम तट गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के आयोजक प्रोटोकाल मंत्री सुरेश शुक्ला व भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष वृजेश पांडेय ने अतिथियो का बडी माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में पिछडा़ मोर्चा काशीक्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी सिंह,किसान मोर्चा काशीक्षेत्र उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय,राजेश्वरी प्रसाद तिवारी,संतोष त्रिपाठी,मनोज गुप्ता, विक्रमाजीत मौर्या, डॉ. भगवत पांडेय, विनोद कुमार प्रजापति, सरदार पतिविंदर सिंह, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, वीरेंद्र सिंह,अमरेश तिवारी,दुर्गा पांडेय,हृदेश मिश्रा,कामेश्वर पटेल,लाली केसरवानी सहित भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता गण एवं क्षेत्रिय जन उपस्थित रहे।