देश

national

विश्व मानवाधिकार दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो से जुड़े विशिष्ट समाजसेवी

Saturday, December 10, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

लालापुर, प्रयागराज। राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने विश्व मानवाधिकार दिवस पर प्रयागराज के बोट क्लब पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विशिष्ट समाजसेवियों ने संगठन में जुड़कर मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत का संकल्प लिया।  जानकारी के अनुसार उपरोक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फैजान रजा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्षा श्रीमती मनीषा पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता आदि का स्वागत किया गया। संगठन में स्टेट मीडिया आफीसर के रूप में शाहबाज, चिकित्सा प्रकोष्ठ में डाॅ अंकित सोनी, महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती संजना, मीडिया प्रकोष्ठ में डाॅ शमशाद, ताहा खान, अयान, अंकू, व्यापार प्रकोष्ठ में सोनू केसरवानी, सामाजिक प्रकोष्ठ में अफसर,  मोहम्मद सलमान आदि विशिष्ट समाजसेवी जुड़कर मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किये। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय ने संगठन के कार्य योजना पर प्रकाश डाला जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फैजान रजा ने संगठन विस्तार की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'