देश

national

दबंग ने घर में घुसकर नाबालिक लड़के के साथ लात घूसो से जमकर पिटा, हालत गंभीर

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta



प्रदीप पाल

बदायूँ । वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गोठा में  दबंग ने घर में घुसकर नाबालिक लड़के के साथ लात घूसो से जमकर पिटाई की जब लड़के की मां बचाने आई तो दबंग ने  मां चमेली की गर्दन पकड़ कर जमीन पर पटक दिया । घर में शोर-शराबा सुनकर आस पास लोग बचाव में आ गये । दबंग की पिटाई से 15 वर्षीय किशोर अनुभव पुत्र अलबेले को काफी गंभीर चोटे आई हैं ।पीड़ित ने वजीरगंज थाना पुलिस आरोपी मदनलाल के खिलाफ लिखित तहरीर दी है ।पुलिस ने चोटिल किशोर को मेडिकल कराने को सीएचसी भेजा जहां डॉक्टर के मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार पसली फैक्चर आई है ।बताया जा रहा है कि दबंग अलबेले के घर पैसे मांगने गया था लड़के ने पिता को घर में ना होने की बात तो दबंग मदन लाल आग बबूला हो गया और लड़के पर टूट पड़ा और रात को सो से मारपीट करने लगा जिससे अनुभव किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'