देश

national

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने संगठन का मनाया 50 वा स्थापना दिवस

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

बानपुर/ललितपुर। शनिवार को कस्बे के महाराजा मदन सिंह मुख्य बस स्टैंड चौराहा पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बानपुर इकाई द्वारा संगठन 50 वां जन्मदिवस मनाया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप जलाया जलाकर एवं केक काटकर संगठन का जन्म दिवस मनाया गया उपरांत वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में संगठन को सभी का संगठन बताया संघर्ष की घड़ी में सभी व्यापारी भाइयों के लिए चाहे वह छोटे व्यापारी हो या बड़ी सभी के लिए सहयोग करने की बात कही गई । इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक अच्छा कार्यक्रम कराने की योजना पर भी चर्चा हुई जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया व सुझाव दिया कि एक आवश्यक बैठक कर  होने वाले आयोजन की रूपरेखा तय की जाए एवं सभी सदस्यों को इसकी जिम्मेदारी वितरित की जाऐ व एक ऐसा आयोजन किया जाए जिससे बानपुर के व्यापारियों की एक अच्छी पहचान जिले के व्यापारियों में बने । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आशीष रावत, मंडल अध्यक्ष भाजपा अरुण कुमार द्विवेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद सर्राफ, महामंत्री मनोज जैन, आनंद जैन अंकल, राजेश कुमार सिंघई, नितिन चौधरी, इबरार खान, आमिर खाँन मंसूरी, राजीव राजा,नवीन चौरसिया, सोनू जैन, अशोक कुमार साहू, बसंत लाल साहू, जगदीश कुमार विश्वकर्मा, जयदीप राजा, सुनील पचभैया,प्रवेन्द्र सिंह,प्रासु जैन,रामदयाल चढ़ार,सीताराम कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'