देश

national

सीडीओ ने कृत्रिम गभार्धान की प्रगति की किया समीक्षा

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी 

कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी द्वारा शनिवार को उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी एवं पशुधन प्रसार अधिकारियों द्वारा विगत एक माह में की गई कृत्रिम गभार्धान की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान पशु चिकित्साधिकारी-सरसवां डॉ0 अजीत कुमार सिंह, पशु चिकित्साधिकारी-मालीपुर महराजगंज डा0 शिवेन्द्र सिंह एवं उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी-चायल डा0 अरूण कुमार गुप्ता द्वारा क्रमश: 10 प्रतिशत, 24 प्रतिशत एवं 25 प्रतिशत तथा पशुधन प्रसार अधिकारी महेवाघाट अनिल कुमार सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी-सुजातपुर अनिल कुमार साहू एवं पशुधन प्रसार अधिकारी-चपहुआ अश्वनी कुमार द्वारा क्रमश: 10 प्रतिशत, 11 प्रतिशत एवं 13 प्रतिशत की न्यूनतम प्रगति पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए समस्त उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी/पशुधन प्रसार अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित दैनिक लक्ष्य को प्रत्येक दशा में पूर्ण किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने 100 दिन के लिए दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित समय सीमा के अन्दर कृत्रिम गभार्धान का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये उन्होंने केसीसी पशुपालन घटक की प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि प्रचार-प्रसार कर जनपद के पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाय। उन्होंने प्रत्येक पशुधन प्रसार अधिकारियों को 5 पशुपालकों का केसीसी का आवेदन प्रति सप्ताह भरवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्होंने जनपद में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों का नियमित भ्रमण करने और यदि कोई गोवंश अस्वस्थ या चोटिल होता है तो उसकी तत्काल उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी गोवंश की मृत्यु होती है तो उसके शव को तत्काल नियमानुसार निस्तारित कराया जाय तथा वर्तमान में शीत ऋतु के दृष्टिगत समस्त गोवंशों को शीत ऋतु से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित किया जाय। बतां दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 100 दिवसीय मिशन 75 एआई के अन्तर्गत जनपद के प्रजनन योग्य कुल 78180 गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में 15 नवम्बर 2022 से 22 फरवरी 2023 तक कृत्रिम गभार्धान किया जाना है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'