देश

national

जूनियर शिक्षक संघ का बीआरसी पर धरना,आज

Thursday, December 29, 2022

/ by Today Warta



 आलोक मिश्रा

सरायअकिल,कौशाम्बी। विकासखंड कौशाम्बी के बीआरसी में शुक्रवार की दोपहर दो बजे जूनियर शिक्षक संघ की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार त्रिपाठी व महामंत्री अभय सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी के आह्वान पर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे बीआरसी कौशाम्बी में वर्तमान सरकार का जबरन रवैये से कर्मचारियों के गले का फांस बनता जा रहा है। सरकार एनपीएस जैसे मुद्दे पर सरकार की उदासीनता उनकी संवेदनहीनता का परिचारक है। इसी संवेदनहीनता को देखते हुए शिक्षकों से जबरन एनपीएस का फॉर्म भरवाए जाने और एनपीएस कटौती के विरोध में जोरदार उपस्थित दर्ज कराते हुए एक स्वर में विरोध किया जाएगा,जिससे कर्मचारी विरोधी सरकार को ये संदेश जाए की जबरन हम पर का का बोझ न डाला जाए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'