इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। स्वावलंबी भारत अभियान की जिला स्तरीय समन्वय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने की। बैठक का संचालन समन्वयक इं.हाकिम सिंह ने किया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए बताया कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए तथा रोजगार सृजन के अवसर उपलब्ध कराकर स्वाबलंबी बनाने हेतु सरकारी विभागों और बारह सामाजिक संगठनों यथा भाजपा, राष्ट्रीय सेवा भारती, भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय शिक्षण मंडल, विश्व हिन्दू परिषद, वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित सेवा समर्पण संस्थान, लघु उद्योग भारती, भारतीय ग्राहक पंचायत, स्वदेशी जागरण मंच, सहकार भारती एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मध्य समन्वय स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बनाना है। बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों में यथा जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला सहायक निबंधक सहकारिता, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, महानिदेशक जिला उद्योग केंद्र एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक, रवि दुबे व अभिनय शर्मा आजीविका मिशन एवं जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के संख्या सहायक विजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे व उन्होंने अपने विभागों द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों और योजनाओं पर प्रकाश डाला। समन्वय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष, केहर सिंह बुंदेला, सेवा समर्पण संस्थान (बनवासी कल्याण आश्रम) नगरमंत्री सुबोध गोस्वामी, प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सेवाभारती कानपुर प्रान्त विनोद शर्मा, महिला समन्वयक रुचिका बुंदेला, सह जिला समन्वयक पी.के.नायक, जिला संयोजक लघु उद्योग भारती दिनेश साहू उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार व्यक्त किया। बैठक के समापन पर सुबोध गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया।