देश

national

अलग-अलग स्थानों से नाबालिक के अपहरण के आरोप

Thursday, December 8, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

पीडि़त परिजनों ने मुख्यमंत्री व एसपी को भेजे शिकायती पत्र

ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र व राजघाट चौकी क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों से नाबालिक छात्राओं के अपहरण के मामले प्रकाश में आये हैं। दोनों ही प्रकरण में परिजनों ने शिकायती पत्र शासन- प्रशासन को भेजते हुये नाबालिक छात्राओं को सकुशल बरामद किये जाने की गुहार लगायी है।

कोतवाली तालबेहट अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने मुख्यमंत्री को भेजे एक शिकायती पत्र में बीती 27 नवम्बर को उसकी सत्रह वर्षीय पुत्री का अपहरण किये जाने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री बड़ी पुत्री के साथ शौच क्रिया करने के लिए गयी हुयी थी, तभी ग्राम बरौदा स्वामी निवासी दो युवक मोटर साइकिल पर उसकी नाबालिक पुत्री को जबरन बैठा कर ले गये। विरोध करने पर उसकी बड़ी पुत्री के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुये भगा दिया। मामले की सूचना जब बड़ी पुत्री ने परिजनों को दी तो वह शिकायत दर्ज कराने कोतवाली तालबेहट पहुंचा, जहां उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गयी। मामले में कार्यवाही न होने से अब उक्त युवकों के परिजन आये दिन राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहे हैं और राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीडि़त महिला ने मामले में कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है। इसी प्रकार चौकी राजघाट के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजते हुये उसकी नाबालिक नातिन का 22 नवम्बर 2022 की सुबह अपहरण कर लिये जाने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने बताया कि उसकी नातिन परिवार के साथ सोई थी, दूसरे दिन सुबह वह घर में नहीं मिली। नातिन की खोजबीन पूरे परिवार ने की। मामले की शिकायत चौकी पुलिस से की गयी, जिस पर पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। बताया कि पांच दिन बाद उसकी पुत्री की जानकारी जिस स्थान से लगी, जहां से उसकी पुत्री गायब मिली। बताया कि चौकी राजघाट पुलिस ने 26 नवम्बर को एक युवक को पकड़ लिया और पूछताछ में जानकारी ली। लेकिन कार्यवाही नहीं हुयी। अब पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही करते हुये उसकी नाबालिक नातिन को बरामद कराये जाने की गुहार लगायी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'