देश

national

कोर्ट ने दिया विवादित स्थल के सर्वे का आदेश, 20 जनवरी तक सौंपनी होगी रिपोर्ट

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta



मथुरा : मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में स्थानीय अदालत ने बड़ा आदेश दिया है। सीनियर डिवीजन की कोर्ट ने हिंदू सेना की याचिका पर सुनवाई करते हुए विवादित स्थल का सर्वे करने का आदेश जारी किया है। सभी पक्षों को नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि वे अदालत के आदेश का पालन करें। सर्वे रिपोर्ट 20 जनवरी को कोर्ट में पेश की जाना है। पूरे विवाद में हिंदू पक्ष की यह बड़ी जीत माना जा रहा है क्योंकि सच्चाई का पता लगाने के लिए सर्वे की मांग लंबे समय से की जा रही थी। हिंदू पक्ष की मांग है कि मंदिर स्थल पर कब्जा कर मस्जिद बनाई गई है। यह विवाद लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर पर फैसला आने के बाद मामले को लेकर नई याचिकाएं अदालत में दायर की गई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'