देश

national

शाम को बेटी के पैर छूकर निकले रिटायर्ड हेड कांस्टेबल का शव सुबह पेड़ पर लटका मिला

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta



रीवा। शहर के बिछिया थाना अंतर्गत एसएएफ नौवीं बटालियन के मैदान में झाड़ियों के बीच एक रिटायर्ड हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की शाम वृद्ध अपनी बेटी को मोबाइल देकर बाजार से जल्द लौटने की बात कहकर निकला था। रात में नहीं लौटा तो स्वजन परेशान रहे। शुक्रवार की सुबह अनहोनी की आशंका पर थाने को खबर दी। इसी बीच बिछिया थाने में अज्ञात लटकती लाश मिलने की जानकारी आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्ती की तो फांसी में लटका मिला वृद्ध एसएएफ की 9वीं बटालियन से रिटायर्ड हेड कांस्टेबल निकला। बिछिया पुलिस ने लाश को फंदे से उतारकर पोस्ट मार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया। वहीं आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी घटनास्थल पर पहुंची। जिन्होंने एसएएफ के कमांडेंट को मैदान के सूनसान वाले क्षेत्र में लाइट की व्यवस्था करने को कहा है।

बिछिया थाना प्रभारी प्रियंका पाठक ने बताया कि बालकृष्ण गौतम पुत्र स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद गौतम 63 वर्ष शहर के कृष्णा कालोनी उत्तम नगर में 30 वर्ष से रह रहे है। वे मूलतः गढ़ क्षेत्र के है। बीते वर्ष दिसंबर माह में एसएएफ की नौंवी बटालियन में प्रधान आरक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए है। उनकी दो बेटियां है। बड़ी बेटी भोपाल में रहती है। जबकि छोटी बेटी घर में अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई करती थी।

बेटी को प्रणाम कर निकलते थे पिता :

पुलिस अधिकारियों को स्वजनों ने बयान में बताया कि गुरुवार की शाम छोटी बेटी को प्रणाम किए। फिर मोबाइल घर में रखकर बाहर निकले। बेटी ने पैर छूने का कारण पूछा तो कहा बस ऐसे ही। कुछ देर में आ रहा हूं। देर रात घर नहीं लौटे तो स्वजन चिंतित रहे। सुबह स्वजन ने पुलिस को जानकारी दी। तभी एसएएफ के मैदान में सूनसान क्षेत्र पर बबूल के पेड़ में फांसी के फंदे से लटके मिले है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'