देश

national

गुणवत्ता सम्बंधी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ

Monday, December 26, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता मे भारतीय मानक ब्यूरो नई दिल्ली के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में लखनऊ आये संयुक्त निदेशक मो.रिजवान एवं सहायक निदेशक प्रणय जैन के द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो के उद्देशय कार्य आदि पर प्रकाश डाला गया। भारतीय मानक ब्यूरो उधोगो द्वारा उद्पादित वस्तुओं एवं अन्य सेवाओं हेतु गुणवत्ता से सम्बंधित लाइसेंस/प्रमाण पत्र जारी किया जाता है जिससे औद्योगिक इकाइयों का विकास एवं उपभोक्ता के हित की सुरक्षा की जाती है। आई.एस.ओ., आई.एस.आई. एगमार्क आदि ऐसे मानक चिन्ह विभिन्न वस्तुओं हेतु जारी किया जाता है। सोने-चाँदी के आभूषणो हेतु हॉलमार्क चिन्ह निर्धारित किया जाता है। उपभोक्ता एवं निर्याता दोनों के लिए यह केंद्र सरकार की व्यवस्था है जिससे हम सब लाभान्वित होते है। यदि आप किसी भी वस्तु की गुणवत्ता एवं प्रमाणीकरण के बारे मे जानना चाहते है तो बीआईएस केयर ऐप पर जाकर उक्त वस्तु के लिए जारी मानक प्रमाणीकरण के बारे मे ज्ञान प्राप्त कर सकते है। इस विधा में विद्यालय, मध्याहन भोजन, जलजीवन मिशन आदि सेवाएं भी शामिल है। बीआईएस एक्ट 2016 नवीन अधिनियम है इससे प्रमाणीकरण का दायरा मजबूत हुआ है और आम जन मानस को इसका लाभ परिलक्षित है। इस जागरूकता कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक निदेशक सूचना जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला ग्रामाद्योग विभाग, बाट माप विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग आदि के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष पेट्रोलियम एसोसियेसन एवं अध्यक्ष उद्योग एवं व्यापार मण्डल आदि के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभान्वित हुए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'