राकेश केसरी
कौशाम्बी। 18 से 31 दिसंबर 2022 तक जौनपुर में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर हैंडबॉल बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है,जिला खेल कार्यालय कौशाम्बी द्वारा उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मंडल टीम के चयन हेतु जिला स्तरीय सब जूनियर हैंडबॉल बालिका ट्रायल का आयोजन 24 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में किया जाएगा,जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स में भाग लेंगे मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स 25 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में किया जाएगा ट्रायल्स में भाग लेने वाले इच्छुक जूनियर बालिका खिलाड़ी अपने पात्रता प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड एवं जन्मतिथि प्रणाम पत्र की मूल प्रति के साथ उसकी छाया प्रति संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराकर जिला खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं, उक्त आशय की जानकारी मोहम्मद रुस्तम खानजिला क्रीड़ा अधिकारी ने दी है।

Today Warta