देश

national

किशोरी से दुष्कर्म की बाद दबाव बनाकर गर्भपात कराने वाला किशोर गिरफ्तार

Wednesday, December 28, 2022

/ by Today Warta



आलोक मिश्रा 

सरायअकिल,कौशाम्बी। करारी इलाके की एक गांव की 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने पर दबाव बनाकर कराने वाले किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोर के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान जेजे कोर्ट भेज दिया। क्षेत्र में रहने वाली एक 14 साल की अनुसूचित जाति की एक किशोरी से तैयबपुर मंगौरा निवासी राजू पाल (15) पुत्र छेदी पाल एक साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। किशोरी ने राजू पाल से शादी के लिए दबाव बनाया। हीला हवाली करते छह माह बीत गए। शारीरिक बदलाव से परेशान किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो 20 दिसंबर को राजू ने किशोरी को अपने घर बुलाया। आरोप है कि राजू व उसके पिता छेदी पाल व बाबा राम प्रसाद ने किशोरी को डरा धमकाकर दवा खिला दिया। शनिवार को किशोरी का गर्भ गिर गया। इसकी जानकारी किशोरी के पिता को हुई। किशोरी के पिता की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर तीनो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया। राजू की उम्र महज 15 साल होने पर पुलिस ने लिखापढ़ी कर उसे जूनाइल कोर्ट भेज दिया।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'