देश

national

ब्लॉक सिराथू सभागार में प्रधान व प्रधानाध्यापकों का हुआ उन्मुखीकरण

Friday, December 30, 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केसरी

कौशाम्बी। सिराथू के ब्लाक सभागार में परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों की एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। संगोष्ठी में डायट प्राचार्य अनिल कुमार ने निपुण भारत के अंतर्गत चल रही विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित ग्राम प्रधानों स्थानीय प्राधिकारियों को दी। एआरपी सतीश चंद्र शर्मा ने निपुण भारत अभियान के साथ साथ प्री प्राइमरी स्कूल की अवधारणा की जानकारी दी। संगोष्ठी में कायाकल्प के अंतर्गत सराहनीय कार्य करने वाले पांच प्रधानों एवं डीबीटी धनराशि का सदुपयोग करने वाले पांच अभिभावकों एवं निपुण लक्ष्यों को प्राप्त कर चुके पांच विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित प्रधानों व स्थानीय प्राधिकारियों को प्रदर्शनी लगाकर अवगत कराया गया कि शासन ने अभिभावक के खाते में  जो धनराशि भेजी है उसे बच्चों को यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्वेटर में ही लगाने को प्रेरित करें। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल ने  सभी अतिथियों को निपुण लक्ष्य भेंट कर संगोष्ठी में आए हुए सभी लोगो का आभार जताया साथ ही समस्त शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने एवं शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षण कार्य करने तथा ग्राम प्रधान से मिलकर विद्यालय के कायाकल्प कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक केशरी ने किया। संगोष्ठी में उपस्थित सभी अतिथियों ने टीएलएम स्टाल का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में सुंदर रंगोली का निर्माण वसुंधरा बाजपेयी, आराधना, ने किया। संगोष्ठी में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, एसआरजी दिलीप तिवारी, ओम प्रकाश सिंह, सभी एआरपी, ब्लाक अध्यक्ष ईश्वर शरण सिंह विकासखण्ड के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान व ब्लाक सिराथू के स्थानीय प्राधिकारी उपस्थित रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'