देश

national

हार्ट अटैक का एक कारण बन रहा डायबिटीज : सीएमओ

Thursday, December 29, 2022

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

कसरत, पैदल चलकर और संतुलित खानपान द्वारा बचा जा सकता है हार्ट अटैक से  

ललितपुर। जिला चिकित्सालय में नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन एंड कण्ट्रोल ऑफ़ कैंसर, डायबिटीज, कार्डियोवैस्कुलर डिसीसेस एंड स्ट्रोक (एनपीसीडीसीएस) के अंतर्गत आने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सीएचओ व स्टाफ नर्स को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सीएमओ डा.जे.एस.बक्शी ने बताया कि शुगर लेवल काबू में रखने के लिए लोगों को जागरुक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर बीपी, शुगर की जांच की सुविधा एवं दवा वितरण के बारे में जानकारी दी। डिप्टी सीएमओ डा. अमित तिवारी ने बताया कि हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इसके कई कारण सामने आ रहे हैं। सबसे बड़ा कारण डायबिटीज माना जा रहा है क्योंकि शुगर लेवल अधिक होने पर हार्ट अटैक की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। हार्ट अटैक के अनेक मामलों में मरीजों का शुगर लेवल बढ़ा हुआ मिल रहा है। इस मामले में मरीज को लापरवाही बरतना जीवन के साथ खिलवाड़ जैसा साबित हो रहा है। अटैक पडऩे के बाद अगला एक घंटा काफी महत्वपूर्ण होता है। इसमें मरीज को आसानी से बचा लिया जाता है। समय पर शुगर और बीपी की जांच करानी जरूरी है। पैदल चलना, कसरत और संतुलित खानपान से हार्ट अटैक के खतरे को टाला जा सकता है। डब्ल्यूएचओ के कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ ऑफिसर डा.अभिनव कडिय़ा ने कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एनटीसीपी के सोशल वर्कर संजय त्रिपाठी ने बताया कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ वैलनेस सेंटर को तंबाकू मुक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू छोडऩे के लिए लोगों को परामर्श दिया जा रहा है इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय के कक्ष 4 में तंबाकू छोडऩे के लिए काउंसलिंग कराई जाती है। आईएसओसीआई प्रोग्राम (इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनीशिएटिव) के डिस्टिक कोऑर्डिनेटर अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि आज के दौर में बीपी शुगर से होने वाली मृत्यु की संख्या अधिक हो गई है इसकी रोकथाम के लिए पहल की जा रही है। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अनुराग श्रीवास्तव, डीईओ प्रमोद शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'