इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। एसपी द्वारा यातायात नियमों की शपथ दिलाकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को सीमित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें आदि इस मौक पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व अन्य पुलिस कर्मी आदि मौजूद रहें। वहीं एसपी के निर्देश पर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं यातायात नियमों की शपथ दिलाकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को सीमित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें आदि इस मौक पर अन्य पुलिस कर्मी आदि मौजूद रहें।

Today Warta