देश

national

पांच रजत व तीन ताम्र पदक के साथ लहराया विष्णु भगवान का परचम

Wednesday, December 28, 2022

/ by Today Warta



धनजंय सिंह

विजेता प्रतिभागियों को स्कॉलरशिप का भी देगा विद्यालय

चायल,कौशाम्बी। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर में बुधवार को सीबीएसई क्लस्टर के तहत सीबीएसई अंतर विद्यालयीय क्षेत्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कालेज के बच्चों ने  चैम्पियनशिप के अंतर्गत 24 से 26 दिसंबर तक पटना,बिहार के शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर रजत और ताम्र पदक हासिल कर विद्यालय का परचम लहराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला ने बताया कि कालेज की होनहार बाक्सर साक्षी मिश्रा, जूली कुमारी, जानवी केसरवानी, अर्पित कुमार और अतुल गुप्ता ने रजत पदक और कृशिका केशरवानी, शालू यादव, खुशबू यादव ने ताम्र पदक जीतकर अपना परचम लहराया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के पाँच बॉक्सर का राष्ट्रीय स्तर के खेल के लिए चयन किया गया। चयनित किए गए यह छात्र जल्द ही बाक्सिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पदक से नवाजे गए बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्था सचिव डॉक्टर के के तिवारी ने ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई बधाई दिया और कहा कि खेल की दिशाओं में सभी बच्चे अपनी प्रतिभाओं को निखारें। इस अवसर पर बच्चों को चॉकलेट का पैकेट भी दिया गया। प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल ने पदक विजेता बच्चों को छात्रवृत्ति दिलाने का भी आश्वासन दिया है। इस अवसर पर कोच मृत्युंजय मिश्र, सुनीता दुबे, पीटीआई नकुल तिवारी, नितिन सर, आलोक सर आदि शामिल रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'