देश

national

लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करने हेतु सभी को मिलकर करना होगा कार्य : डीएम

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के समापन अवसर पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

महिलाओं की सुरक्षा, स्वालंबन तथा समान अवसरों को बढ़ाने का के कार्यों पर हुआ मंथन

ललितपुर। राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के समापन अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता एवं सेवानिवृत आईएएस अधिकारी राजीव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कलैक्ट्रेट सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथमजिलाधिकारी के द्वारा संगोष्ठी में लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करने हेतु शपथ दिलाई गई। नीरज कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त, स्वत: रोजगार के द्वारा राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के उद्देश्यों एवं अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघों के द्वारा आयोजित रैली, गोष्ठी, चर्चा एवं अन्य किये गये जन जागरुकता कार्यो के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह के कुशल निर्देशन, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा उपायुक्त, स्वत:रोजगार नीरज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ललितपुर के द्वारा 25 नवम्बर 2022 से 23 दिसम्बर 2022 तक राष्ट्रीय जेण्डर अभियान का आयोजन जनपद, विकासखंड, कलस्टर, ग्राम संगठन एवं ग्राम स्तर पर किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत समूह सखी, बैंक सखी, बी0सी0 सखी, आजीविका सखी, आई0सी0आर0पी0 के द्वारा सामुदायिक बैठक कर, रंगोली, पोस्टर के माध्यम से जनपद के समस्त ग्रामों में संचालित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को लिंग आधारित भेदभाव, महिला ंिहंसा के संबंध में जागरुक किया गया। संगोष्ठी में परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह के द्वारा महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिंक उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम-2013 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त (श्रम रोजगार) रविन्द्र वीर यादव के द्वारा बताया गया कि मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत महिला श्रमिकों, मनरेगा मेटों को भी उक्त अभियान के अंतर्गत जागरुक किया गया है। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी अकांक्षा यादव, दीक्षा यादव व यासमीन जहां, ब्लॉक मिशन प्रबंधक (एन0आर0एल0एम0) एवं प्रगति भारत संस्था, ललितपुर की प्रतिनिधि दीपाली पटेरिया के द्वारा लिंग आधारित भेदभाव, महिला हिंसा के रोकथाम, महिला हेल्पलाईन, आदि के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पूजा देवी ( बी0सी0 सखी) सिया देवी (बैंक सखी), आशा देवी (समूह सखी), तुलसी देवी (एफ0एन0एच0डब्ल्यू0 आई0सी0आर0पी0), शशिकला देवी (विद्युत सखी) को उत्कृष्ठ कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही समाज के तीसरा वर्ग ट्रांसजेण्डर शिवानी, शिल्पी को समाजकार्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत आई0ए0एस0 अधिकारी राजीव शर्मा के ने कहा कि महिलाओं को आगे आकर प्रत्येक कार्य को करना चाहिए। आज हर क्षेत्र मे महिलायें एक से बढ़-चढ़कर एक कार्य कर रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में उत्थान हेतु सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर जिला मिशन प्रबंधकों एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधकों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करने व महिलाओं की सुरक्षा, स्वालंबन तथा समान अवसरों को बढ़ाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करने हेतु समस्त विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं को मिलकर कार्य करना चाहिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के द्वारा इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया गया एवं महिलाओं को जागरुक किया गया है, जो प्रशंसनीय है। संगोष्ठी के आयोजन में रीतेश यादव, अंकित श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, रामगोपाल, संतोष साहू प्रतिनिधि मनिपाल बैंक, ललितपुर का योगदान रहा। परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, ललितपुर के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'