देश

national

भाजपा शिक्षण मण्डल के जिलाध्यक्ष बने सुरेश प्रकाश कौंते

Monday, December 19, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। भारतीय शिक्षण मंडल की बैठक पंप कैनाल हेड स्थित सर्किट हाउस में हुई। इस अवसर पर नई शिक्षा नीति 2020 के संबंध में सभी शिक्षाविदों ने अपने विचार रखे। बैठक में भारतीय शिक्षण मंडल के जिला अध्यक्ष पद पर सुरेश प्रकाश कौन्तेय को चुना गया। बैठक में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन की नई कार्यकारिणी को बधाई दी। बैठक के प्रथम सत्र में परिचयात्मक चर्चा हुई सभी उपस्थित शिक्षकों ने अपने परिचय के साथ-साथ अपनी अन्य संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। द्वितीय सत्र में वक्ताओं में प्रमुख रूप से केपीएस महाविद्यालय के प्राचार्य डा.राजेंद्र प्रकाश, संरक्षक सज्जन कुमार शर्मा, संरक्षिका जनक किशोरी शर्मा, अनुज भार्गव सहित सभी लोगों ने नई शिक्षा नीति का स्वागत करते हुए बताया कि शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा, व्यावहारिक शिक्षा और संस्कार युक्त शिक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन कर सुरेश प्रकाश कौन थे वो जिला अध्यक्ष चुना गया जिले के साथ-सथ जनपद के पांचों मंडलों की कार्यकारिणी के गठन के लिए मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री की नियुक्ति कर अति शीघ्र पांचों मंडलों का गठन करने की अपेक्षा की गई। कार्यक्रम के समापन के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, सदर विधायक, महामंत्री बंशीधर श्रीवास, बसंती ने नवगठित जिला कार्यकारिणी को बधाई दी। बैठक में जिला संरक्षक सजन कुमार शर्मा, डा.जनक किशोरी शर्मा, जितेंद्र वैद्य, जनक किशोरी शर्मा, डा.राजेंद्र प्रकाश, आरती सिंह, ऋतु तिवारी, कुलदीप गोस्वामी, मनोज, भजन लाल विश्वकर्मा, करुणाकर शर्मा, मनीष पाठक, राहुल उपाध्याय, उमाकांत बुधौलिया, राजेश तिवारी, अरविंद चौहान, नरेंद्र सिंह बुंदेला, डा.मंजीत सिंह, ऊषा पुरोहित, सोनाली बुंदेला, अवधेश गोस्वामी, ओमप्रकाश राजपूत, संजीव कुमार शुक्ला, रमेश तिवारी, ओमप्रकाश पटेल, धीरज गुप्ता, विवेक प्रकाश जैन, देवेंद्र यादव, विवेक, रामकुमार पाठक, अनुज भार्गव, गोपाल सोनी, हरिमोहन गोस्वामी, देवेंद्र गंगेले, जयंती, ज्योति, सुधीर कुमार तिवारी, जितेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे। खंड कार्यकारिणी में ललितपुर नगर से अशोक सेन, आशीष कुमार, तालबेहट खंड से श्याम प्रकाश चतुर्वेदी, प्रमोद कुशवाहा, जखौरा खंड से आशाराम वर्मा, डीपी वर्मा, बिरधा खण्ड से राजकुमार शर्मा, आशीष चौरसिया महरौनी खण्ड से सुधीर त्रिपाठी, गजेंद्र राजा, मड़ावरा खण्ड से दिनेश पस्तोर, चक्रेश जैन उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'