इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
दिया भारत जोड़ो-नफरत छोड़ो का नारा
ललितपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में केरल से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो पदयात्रा की जा रही है। जिस परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष के संयोजन में प्रदेशीय भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन प्रदेश के सभी 6 जोन में 8 से 20 दिसंबर के मध्य किया गया है। जिसमें बुंदेलखंड कानपुर जोन के प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भारत जोड़ो पद यात्रा ललितपुर पहुंची। सर्वप्रथम भारत जोड़ो पद यात्रा का स्वागत अमित दीक्षित द्वारा सनद आश्रम गौशाला में किया। ललितपुर में रात्रि विश्राम के उपरांत भारत जोड़ो पदयात्रा ने ललितपुर नगर में भ्रमण किया। भारत जोड़ो यात्रा झांसी रोड से शुरू होकर डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंची और वहां पर माल्यार्पण कर एवं राष्ट्रगान से पद यात्रा का शुभारंभ किया। भारत जोड़ो यात्रा इलाइट चौराहा, भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रधान डाकघर के पास सरदार बल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, घंटाघर चौराहा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चन्द्रशेखर आजाद एवं स्वतंत्रता सेनानी ब्रजनंदन शर्मा, किलेदारजी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण आजाद चौक, तालाबपुरा, नजाई बाजार, ललित सिनेमा, तुवन मैदान, वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण, भरतपुरा हाउस, गुरुद्वारा से गांधीनगर, पुरानी पुलिस चौकी के बगल से होते हुए चांदमारी पर समापन हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि आज सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस की प्रांतीय पदयात्रा राहुल गांधी के संदेश को लेकर आज ललितपुर जनपद में पहुंची है। हम उन्हे नमन करते है। नफरत छोड़ो भारत जोड़ों के नारे के साथ सभी लोगों से कांग्रेस से जुडऩे का आवाहन किया। उन्होने कहा कि कान्ग्रेस इस देश के संविधान की रक्षा के लिए, इस देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार से जनता को जागरूक करने के लिए आज सड़कों पर निकली है। केंद्र की सत्ता में बैठे लोग पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रहे हैं और आम जनता बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि इस देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है महंगाई ने विकराल रूप धारण कर लिया है जिससे गरीब आदमी त्राहि-त्राहि कर रहा है और सत्ता में बैठे लोग मलाई खा रहे हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बैठकर लोगों में नफरत फैलाकर राज करना चाहती है उनके इस मंसूबों को कांग्रेस पूरे नहीं होने देगी। कांग्रेस ने फैसला लिया है कि जनता के बीच में जाकर उनकी सच्चाई को उजागर करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि यह देश युवाओं का है और युवा ही देश के कर्णधार हैं। देश में नफरत की राजनीति चल रही है देश में ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे अमीरों को फायदा हो और गरीबों का उत्पीडऩ जबकि देश के संविधान ने सभी को बराबर का दर्जा दिया है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह देश उन शहीदों का है जिन्होंने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी जब से देश आजाद हुआ इस देश में अनेकों संस्थाएं देश की जनता को समर्पित की परंतु वर्तमान सरकार लोगों लोगों के बीच में नफरत का बीज डालकर उन सभी संस्थाओं का बेचने का कुचक्र रच रही है, जो आम जनता के हित में नहीं है आज जनता को सोचना होगा कि देश को बनाने वाले लोग देश में राज करेंगे या देश को बेचने वाले लोग। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, बलवंत सिंह, आसाराम तिवारी, राकेश रजक, बहादुर अहिरवार एड., रामभरोसे कुशवाहा, सुनील जैन, पवन विश्वकर्मा, मोहन सिंह चंदेल, धनीराम अहिरवार, शोभा, अशोक सोनी, जशपाल सिंह बंटी, पुनीत देवलिया एड, पूर्व नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, वैभव जैन एड, अमित दीक्षित, अखिलेश मलैया, तुलसी कुशवाहा, गजेंद्र राजा, धर्मसिंह वर्मा, सुशील श्रीवास, संजय मोदी, अजय तोमर, पर्वत लाल अहिरवार, ऊदल सिंह पटेल, जाहर सिंह राजपूत, नागेश रजक, रामसिंह यादव, असलम खान, मोहनलाल राय, रक्षपाल सिंह बुंदेला, जाहर पटेल, ब्रजेश मिश्रा, खलक सिंह राजपूत, पर्वतलाल अहिरवार, रामवतार राजपूत, कुलदीप पाठक, श्यामसुंदर सिरोठिया, गुलाब वंशकार, जहारसिंह बघेल, अखिलेश मलैया, मनीष श्रीमाली, राहुल सेन, उमाशंकर रजक, रामनरेश दुबे आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।