देश

national

पहाड़ों में बर्फ ने ओढ़ ली चादर, मैदानी इलाकों में पारा चढ़ा

Saturday, December 31, 2022

/ by Today Warta



नई दिल्ली। नए साल में जम्मू-कश्मीर, श्रीनगर और हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। वहीं, मैदानी इलाकों में तापमान थोड़ा बढ़ा है। मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिनों तक ऐसा मौसम रहने वाला है। वहीं, दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में अगले कुछ दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद कुछ रास्ते बंद हैं। मनाली से केलांग 70 किमी है। केलांग से सिस्सू 31 किमी पहले टूरिस्ट को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। केलांग से आगे दारचा, लाहौल स्पीति में स्नोफॉल से रास्ते बंद हो गए है। पर्यटकों को हिदायत दी गई है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें सिक्किम में 4 दिन से बर्फबारी के कारण पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण त्सोंगमो लेक औ नाथू ला जाने वाले सैलानियों को परमिट देने बंद करने पड़े हैं। पहले से जारी परमिट रद्द किए गए हैं। लाचुंग और लाचेन में 3 और सिक्किम में 5 डिग्री तापमान है। उधर, मनाली-लेह हाइवे पर बर्फबारी के कारण फिसलन से रोहतांग पास की अटल टनल में 400 वाहनों में बड़ी संख्या में सैलानी फंस गए थे। 10 से 12 घंटे में जाम हटाया गया। दिल्ली में 15 दिनों के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को पारा 10 डिग्री के पास पहुंच गया है। हरियाणा और पंजाब में तापमान में मामूली सा इजाफा हुआ है। बठिंडा में 5 और अमृतसर में 6.4 डिग्री को छोड़कर कई जगहों पर पारा 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया, लेकिन कोहरा छाया रहा। राजस्थान में बीकानेर और करौली में 7.1 डिग्री रहा। चूरू में दो दिन पहले जहां तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस था, वह आज बढ़कर 9.1 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में इस बार न्यू ईयर के मौके पर कड़ाके की ठंड नहीं होगी। राज्य में नए साल के पहले हफ्ते में ठंड तो पड़ेगी, लेकिन दूसरे हफ्ते से सर्दी एकदम बढ़ जाएगी। इसकी बड़ी वजह है- दूसरे हफ्ते के आसपास एक स्ट्रॉंग वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनने के आसार हैं। इस दौरान भोपाल, रायसेन, राजगढ़ में अच्छी ठंड पड़ सकती है। इस दौरान रात का पारा 8 डिग्री तक जा सकता है, जबकि दिन का तापमान 21 डिग्री तक रहने की संभावना है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'