संजय धर द्विवेदी
बीआरपी घोटाला, निदेशालय ठेंगे पर
लालापुर, प्रयागराज । अंग्रेज गए, अंग्रेजियत कुछ गयी लेकिन अंग्रेजी हुकुमत की मशाल आज भी बस्ती जनपद में काफी हद तक कायम है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण बस्ती के बीआरपी घोटाला में लखनऊ निदेशालय के निर्देश को तक पर रखकर बस्ती के अधिकारियों की मनमानी है। जानकारी के अनुसार बस्ती में बीआरपी चयन में गड़बड़ी की लिखित शिकायत 14 सितम्बर 2022 को निदेशालय व मुख्यमन्त्री से होने पर निदेशालय से 20 सितंबर 2022 को ही जरिये पत्रांक स. 522 जिलाधिकारी बस्ती को गोपनीय जाँच करके रिपोर्ट तलब किया गया था लेकिन अधिकारियों ने जानबूझकर मामले को ठण्डे बस्ते में डालकर मनमाना चयन करके न सिर्फ सूची जारी कर दी बल्कि प्रशिक्षण भी करा दिया। अब इसी मामले में निदेशक शरद कुमार सिंह ने 1 दिसंबर 2022 को जरिये पत्रांक स. 782सो.आ.नि.-442/2021 जिलाधिकारी बस्ती बावत गोपनीय जांच रिपोर्ट मांगी गयी है। बड़ा सवाल यह है कि जब लखनऊ निदेशालय के आदेश को ही बस्ती के अधिकारी महत्व नही देते तो आम जनमानस की सुध कौन लेगा।

Today Warta