देश

national

नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Saturday, December 31, 2022

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। संयुक्त निर्वाचन आयुक्त उत्तर प्रदेश के पत्रांक क्रम में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022-23 में मतदाता जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए तालिका में अंकित विवरण के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभार से नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। इन अधिकारियों में नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक व सहायक नोडल अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नामित किया गया है। उपरोक्त के अनुसार नवनियुक्त नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में नगरीय निकायों में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विविध कार्यक्रमों को विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में आयोजित करते हुये मतदान के लिए सम्बन्धित मतदाताओं को जागरूक एवं प्रेरित करना सुनिश्चित करें। समस्त आयोजनों में कोविड 19 की गाइड लाइन का अनुपालन किया जाना अनिवार्य है।  

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'