देश

national

मोबाइल शाप में लाखों की चोरी,फिंगर स्पर्ट व पुलिस ने पहुंचकर शुरू की जांच

Friday, December 23, 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केसरी

सरायअकिल,कौशाम्बी। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बारा बाजार के मोबाइल शाप में बृहस्पतिवार की रात शटर टेढा कर दुकान में घुसे चोरों ने लगभग दो लाख के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। लोगों की सुबह जब नजर शटर पर पड़ी तो लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। सूचना के बाद पीड़ित  दुकानदार भी मौके पर पहुंच गया। दुकान का नजारा देखकर वह दंग रह गया। आनन-फानन में उसने स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।संजीव कुमार दाई का पूरा ने बारा बाजार में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। रोज के मुताबिक वह शाम को अपनी दुकान बंद कर अपने गांव चला गया। रात में चोरों ने शटर को टेढ़ा कर अंदर घुस गए और दुकान में रखे दो लाख के मोबाइल व इनवर्टर, बैटरी लेकर फरार हो गए। इसके एक महीने पहले भी दुकान के पीछे की तरफ से सेंध लगा चोरी हुई थी।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मंझनपुर से फील्ड यूनिट टीम को भी बुला लिया फिंगर स्पर्ट ने गहन जांच की व कौशाम्बी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पुलिस भी चोरों का पता लगाने में जुट गई है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'