देश

national

मुख्तार अंसारी को ईडी ने प्रयागराज कोर्ट में किया पेश; कहा- बोलने पर पाबंदी है

Wednesday, December 28, 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज: प्रवर्तन निदेशालय  पूर्वांचल के बाहुबली और माफिया मुख्तार अंसारी को बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज जिला कोर्ट में पेश किया। इस दौरान मुख्तार अंसारी अदालत हाथ जोड़कर सबको नमस्कार करता रहा ।  जब मीडिया ने सवाल पूछा तो मुख्तार अंसारी ने कहा कि बोलने पर पाबंदी लगी हुई है, हम कुछ नहीं बोल सकते हैं, कुछ नहीं बोलेंगे, बोलने पर पाबंदी लगी हुई है।  मुख्तार अंसारी अभी मजिस्ट्रेट मुकेश यादव की कोर्ट में मौजूद है। मुख्तार अंसारी की ईडी के पास 5 दिन की कस्टडी रिमांड आज पूरी हो रही है। माना जा रहा है कि कोर्ट मुख्तार को दोबारा बांदा जेल में वापस भेजने का आदेश देगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'