प्रदीप पाल
बदायूँ । बिनावर में पंचायत भवन के निकट शिव मन्दिर प्रांगण में गरीब पात्र व्यक्तियों को कम्बल वितरण, जन चौपाल एवं गुड गर्वनेंस के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेश चन्द्र गुप्ता जी, मा० नगर विधायक, बदायूँ / पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री उoप्रo उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा 35 गांव के 155 गरीब पात्र व्यक्तियों को ठण्ड से बचने के लिए कम्बल वितरण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि महेश चन्द्र गुप्ता जी द्वारा सरकार द्वारा गरीब व्यक्तियों के हितकारी चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन चौपाल में दी। जन चौपाल के माध्यम से विभिन्न विभागो के अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा उनके विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजानाओं की जानकारी दी गई। मौके पर कन्या सुमंगला, प्रधानमंत्री आवास योजना, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आवासीय योजना, विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं, कृषक दुर्घटना कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर जादूगर जे०के० सागर द्वारा भी जादू के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पवन सक्सेना, सचिव, ग्राम पंचायत रहे। मौके पर एस0पी0 वर्मा, उप जिलाधिकारी, सदर, विजयन्त कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर, करनवीर सिंह, तहसीलदार, बदायूँ खालिद अली खां, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत विकास खण्ड सालारपुर, अवनेश राठौर, स०वि०अ० आई०एस०बी०, अर्जुन सिंह, लेखपाल, मुमताज प्रधान विमल ठाकुर ओमेंद्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष - भाजपा उपस्थित रहे।

Today Warta