देश

national

सिविल लाइंस में लूट करने वाले बदमाशोंं की फुटेज से पहचान

Wednesday, December 21, 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज। शहर के पॉश  सिविल लाइंस में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दो लाख रुपये की। इन बदमाशों की तलाश अब सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। लुटेरों की बाइक का नंबर फर्जी निकला। पुलिस और क्राइम ब्रांच उनकी तलाश में छापामारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि नैनी निवासी शांतिदेवी अपने बेटे के साथ सोमवार को शहर आई थीं। पुलिस लाइन के सामने स्थित एसबीआई बैंक से उन्होंने दो लाख रुपये निकाले। इस बीच मिश्र भवन के सामने सिविल लाइंस में बाइक सवार लुटेरे पीछे से पहुंचे और शांति देवी के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया, फिर भाग निकले।  पुलिस चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से उनकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'