इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। कस्बा नाराहट में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की 50वीं वर्षगांठ को कस्बा नाराहट में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने केक काटकर हर्षोल्लास से वर्षगांठ मनाई। सभी व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों पर एक दीप प्रज्वलित किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष नीतेश राठौर ने संगठन की स्थापना के बारे में बताते हुए की 24 दिसंबर सन् 1973 में काशी के लाला विशंभर दयाल अग्रवाल एवं स्व.पं श्याम बिहारी मिश्रा द्वारा संगठन की स्थापना की गई थी। व्यापारियों के हित के लिए संगठन हमेशा तत्पर कार्यरत रहा है कार्यरत रहा है और हमें गर्व है। इस संगठन पर और हमें व्यापारी होने पर एवं सभी व्यापारियों को मेरा यही संदेश है। हम सभी व्यापारी समाज एकत्रित एवं संगठन रहे। वही व्यापार मंडल महामंत्री सर्विस भानु खरे द्वारा एकता की बात कही गई हम सब एक रहेंगे किसी भी समस्या का मुकाबला कर सकते हैं। उसके पश्चात उपस्थित रहे व्यापारी एवं पदाधिकारी डा.अयोध्या प्रसाद सोनी, रामकुमार गुप्ता, आनंद प्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र चंदेल, सर्वेश भानु खरे, शैलेश शर्मा, सृर्जन सतभैया, शिवम सोनी, शिवम भंडारी, संजय सांडेल, रानू गंधर्व, राहुल जायसवाल, आशीष गुप्ता, संजू कुशवाहा, सौरभ गुप्ता, राजेश कुशवाहा, पंकज गुप्ता, कृष्णेंद्र कुशवाहा, अशोक पांडा, ग्यासी कुशवाहा एवं समस्त व्यापारी उपस्थित रहे। अंत में सभी का नीतेश राठौर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Today Warta