देश

national

रंजना देवी इण्टर कालेज ने 5 विकेट से जीता फाइनल मैच

Thursday, December 29, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ऑलराउंडर राहुल पटेल बने मैंन ऑफ दा मैच

मड़ावरा/ललितपुर। जनपद के विकास खण्ड महरौनी अन्तर्गत ग्राम साढूमल में मिनी मिनी अहिंसा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में रंजना देवी इण्टर कालेज डोंगरा खुर्द की टीम ने साढूमल को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया।

आज रंजना देवी इण्टर कालेज क्रिकेट क्लब डोंगरा खुर्द एवं मिनी अहिंसा क्रिकेट क्लब साढूमल के मध्य फाइनल मैच खेला गया। रंजना देवी क्रिकेट क्लब के कप्तान पत्रकार इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र' ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, डोंगरा खुर्द की शुरुवाती गेंदबाज बिट्टू पटेल,धर्मेन्द्र साव,लोटन सिंह,राहुल पटेल एवं प्रदीप यादव के सामने टिक नही सकी और पूरी मिनी अहिंसा क्रिकेट क्लब मात्र 35 रनों पर ऑलआउट हो गई। राहुल पटेल ने 4 विकेट एवं बिट्टू पटेल,धर्मेन्द्र साव,प्रदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए।

रंजना देवी इण्टर कालेज की शुरुवात अच्छी नही रही पहले दो विकेट मात्रा 6 रन पर गवा दिए तीसरे नम्बर पर खेलने उतरे रितिक नामदेव ने लगातार दो छक्के लगाकर अपनी टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई। उपकप्तान देवेन्द्र कुशवाहा ने मौजूद समस्त दर्शकों,रंजना देवी इण्टर कालेज की टीम के समर्थकों एवं आयोजक कमेटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरी टीम ने खेल भावना से खेलते हुए एक जुटता का परिचय देते हुए अपनी टीम को विजयी श्री दिलाई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'