देश

national

मा0 राज्यपाल महोदया का दो दिवसीय प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम

Sunday, December 18, 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

मा0 राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी दिनांक 19 दिसम्बर, 2022 को पूर्वान्ह 10ः50 बजे प्रयागराज आयेंगी। मा0 राज्यपाल महोदया पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक उ0प्र0 राजर्षि टण्डन मुक्त विश्विद्यालय, फाफामऊ में आयोजित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। मा0 राज्यपाल महोदया का अपरान्ह 03ः35 बजे से 04ः05 बजे तक का समय इलाहाबाद संग्रहालय एवं 04ः15 बजे से 04ः45 बजे तक का समय आनंद भवन तथा 04ः55 बजे से 05ः25 बजे तक का समय हरिवंश राय बच्चन आवास के विजिट के लिए आरक्षित रहेगा। मा0 राज्यपाल महोदया दिनांक 20 दिसम्बर, 2022 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से 12ः50 बजे तक प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। मा0 राज्यपाल महोदया अपरान्ह 02ः05 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'