देश

national

चुनावी रजिंश में पूर्व दंबग प्रधान दलित का मकान गिराने की दे रहा धमकी,शिकायत

Thursday, December 8, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के प्रभोषा निवासी मुन्नी लाल पुत्र पितई पासी ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के पूर्व प्रधान सुनील तिवारी जो गांव के दंबग व्यक्ति है। बीते दिनों अपने कई साथियों के साथ आये और उसके छप्परनुमा मकान को गिराने की धमकी देने लगे। पीडित ने गांव के तमाम लोगो के सामने पूर्व प्रधान से उसे घर से बेघर न किये जाने की मिन्नत की जाती रही,लेकिन पूर्व प्रधान पीडित को जातिसूचक शब्दो से गाली- गलौज करते हुए कहा कि अगर तुमने छप्पर नही हटाया तो तुमको पुलिस से किसी फर्जी मामले में जेंल भेजवा दूंगा। पीडित ने एसपी को दिये शिकायती पत्र में बताया कि उसके पास महज यही रहने का ठिकाना है,जिसे पूर्व दंबग प्रधान गिराना चाहता है। यदि पूर्व प्रधान को न रोका गया तो उसका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो जायेगा। पीडित ने पुलिस अधीक्षक से दंबग प्रधान के विरूद्व कार्रवाई की मांग किया है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'