राकेश केसरी
कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेंत्र के अलवारा व शाहपुर में थाना पुलिस कि शह पर जुएं की फड़ संचालित हो रही है। पुलिस की इस कार्यशैली से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जाता है कि इन दोनो गांवों में सुबह से जुवाडियों का जमघट लग जाता है। जहां लाखों के दांव लगायें जाते है। इन दोनो गांवों में जुएं की फड़ संचालित करनें वाले व्यक्ति पुलिस में गहरी पैठ रखते है। तथा जुएं के फड़ से निकली जानी वाली नाल का आधा हिस्सा ईमानदारी से पुलिस को रोज पहुचाते है। ऐसा नही है कि इस बात की जानकारी थाना प्रभारी को नही है,लोगो का आरोप है कि प्रभारी की मूक सहमति से बीट के सिपाही खुलेआम जुआं खेलवा रहे है। क्षेंत्र के लोगो ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट करातें हुए जुएं की फड़ बंद करायें जाने की मांग किया है।

Today Warta